spot_img
Home Ahmedabad Ahmedabad : सीजीएसटी ने 37 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी, एक...

Ahmedabad : सीजीएसटी ने 37 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

0
174

अहमदाबाद : सीजीएसटी अहमदाबाद दक्षिण कमिश्नरेट की प्रिवेन्टिव विंग ने कबाड़ी का कारोबार करने वाली नकली फर्म का पर्दाफाश कर 36.95 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है। कार्रवाई में ऐसी 10 कंपनियों का पता चला जो कि अस्तित्व विहीन हैं। इन चेन ऑफ कंपनीज के जरिए आरोपित ने 7.22 करोड़ रुपये के नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त किया। पुलिस ने आरोपित आशापुरा ट्रेडर्स के मालिक विहोल विरमजी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को 13 जून तक की न्यायिक कस्टडी में भेज दिया गया है।

सीजीएसटी अहमदाबाद दक्षिण कमिश्नरेट की प्रिवेन्टिव विंग ऐसी कंपनियों के विरुद्ध जांच कर रही है जो सामान की वास्तविक रसीद के बिना जालसाजी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट की उपलब्धता और उपयोग के साथ संलिप्त हैं। इन कंपनियों का मुख्य काम कबाड़ी के कारोबार से जुड़ा है। जांच के दौरान पता चला कि बगैर अस्तित्व वाली कंपनियों का व्यापक चेन फैलाया गया। इनके जरिए इनवॉइस को रूट कर नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल कर रहे थे। जांच के दौरान कुल 36.95 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई जिसका देने योग्य कर करीब 205.27 करोड़ रुपये है। कार्रवाई में 10 अस्तित्व विहीन कंपनियों का पर्दाफाश किया गया।

सूत्रों के अनुसार आशापुरा ट्रेडर्स के मालिक विहोल विरमजी को 7.22 करोड़ रुपये के नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने और इसके उपयोग करने को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर एडिशनल मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गय।। कोर्ट ने उन्हें 13 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जीएसटी सूत्रों के अनुसार नकली जीएसटी रजिस्ट्रेशन के विरुद्ध यह देशव्यापी ड्राइव चलाया जा रहा है। अहमदाबाद कमिश्नरेट ने अभी तक वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो इनपुट टैक्स क्रेडिट की जालसाजी में लिप्त थे।