spot_img

Chandigarh : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त एक्शन, लेन ड्राइविंग और ओवर स्पीड के 3843 चालान

चंडीगढ़: (Chandigarh) हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेश में 18 से 27 मई तक विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 3843 चालान किए गए है। जिनमें 2867 लेन ड्राइविंग और 976 ओवर स्पीड के चालान हैं।

विज ने सोमवार को बताया कि लेन ड्राइविंग और ओवर स्पीड के अम्बाला में 794, कैथल में 70, सिरसा में 92, कुरूक्षेत्र में 87, मेवात में 205, रोहतक में 110, करनाल में 100, हिसार में 38, यमुनानगर में 142, पानीपत में 265, झज्जर में 126, नारनौल में 80, सोनीपत में 92, फरीदाबाद में 804, भिवानी में 136, पंचकूला में 145, चरखी दादरी में 84, गुरुग्राम में 96, रेवाड़ी में 127, जींद में 43, हांसी में 35, फतेहाबाद में 62 और पलवल में 110 चालान किए गए।

विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से न सिर्फ व्यक्ति अपने जीवन को खतरे में डालते हैं अपितु दूसरे नागरिकों की जान को भी खतरा रहता है, जिससे दूसरे लोगों के लिए भी मुश्किलें उत्पन्न होती हैं।उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन से सड़क दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और ट्रैफिक जाम होने से अन्य दिक्कतें पैदा होती हैं। इसलिए सभी नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए ताकि हम एक सभ्य समाज की स्थापना में अपना योगदान यातायात नियमों का पालन करके दे सकें।

विज ने बताया कि प्रदेश में 5 जनवरी से 15 जनवरी तक भी विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लेन ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग के कुल 5230 चालान और 20 फरवरी से 27 फरवरी तक कुल 5021 चालान भी किए गए थे। इसी प्रकार, 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कुल 5867 चालान किए गए।

Mumbai : पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल...

Explore our articles