spot_img

Mumbai : मलाइका ने शेयर की अर्जुन कपूर की न्यूड फोटो, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं। इस कपल के बीच की बॉन्डिंग देखकर उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं। अर्जुन और मलाइका की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और हमेशा अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती है। हालांकि मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन की एक ऐसी बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसने इंटरनेट की दुनिया का पारा ही चढ़ा दिया है। इस फोटो में अर्जुन कपूर सिर्फ तकिये से अपने शरीर को ढके हुए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर सोफे पर आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फोटो में उन्होंने कोई कपड़े नहीं पहने हैं। तो, केवल एक छोटा सा तकिया अपने शरीर पर रखे हुए है। अर्जुन कपूर की ये फोटो भले ही ब्लैक एंड व्हाइट है लेकिन इस फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया हुआ है। इस फोटो में अर्जुन कपूर का टैटू भी साफ नजर आ रहा है। मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”मेरा बहुत आलसी लड़का।” अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है।

हालांकि मलाइका अरोड़ा के इस फोटो को शेयर करने के बाद अब वह ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स इस फोटो से मलाइका का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वही कुछ ने उन दोनों के बीच उम्र के फासले का एहसास कराने की कोशिश की है। कुछ ने मलाइका पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर पर प्यार बरसाया है। बी-टाउन का यह कपल अक्सर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते नजर आता है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुलासा किया कि वह दोबारा शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। मलाइका ने कहा, ”बेशक मैंने इस बारे में सोचा है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं…लेकिन मैं दोबारा शादी कब करूंगी, इसका जवाब अभी नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहता हूं…सब कुछ पहले से बता देने से इसका मजा खत्म हो जाएगा।”

Mumbai : पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल...

Explore our articles