spot_img

Mumbai : आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, आरोपितों के होंगे डीएनए टेस्ट

मुंबई : (Mumbai) भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की लाश 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल के कमरे में मिली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद उसके कथित प्रेमी समर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद कई सवाल अबतक अनुत्तरित हैं। एक्ट्रेस की मां ने यह भी आरोप लगाया था कि समर सिंह ने अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाया था। मामले की जांच पड़ताल के दौरान आकांक्षा की मौत को लेकर एक नया पहलू सामने आया है।

आकांक्षा दुबे ने मौत के समय जो कपड़े पहने थे, उन कपड़ों की जांच की गई और रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। आकांक्षा के अंडरगारमेंट्स में स्पर्म पाया गया है। जिसके बाद इस मामले के आरोपित समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से डीएनए टेस्ट की अनुमति मांगी है।

पुलिस आकांक्षा दुबे मामले में आरोपित समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय का डीएनए सैंपल लेकर आगे की जांच करेगी। एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और संजय सिंह जेल में हैं। तो, आकांक्षा को आखिरी बार संदीप सिंह के साथ देखा गया था। सुसाइड से पहले एक्ट्रेस एक पार्टी से लौटी थीं, तभी संदीप सिंह उसे छोड़ने होटल आया था।

Mumbai : पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल...

Explore our articles