spot_img

AHMEDABAD : बारिश के कारण अहमदाबाद में बागेश्वर धाम का कार्यक्रम रद्द

राधिका सेवा समिति ने किया था अहमदाबाद के ओगणज में दरबार का आयोजन
लोग सुबह से मैदान में पहुंचने लगे, मिट्टी बैठने के कारण आयोजकों का फैसला
अहमदाबाद: (AHMEDABAD)
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री का सोमवार शाम अहमदाबाद के ओगणज में होने वाला दिव्य दरबार का कार्यक्रम बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैदान में बारिश से मिट्टी बैठ जाने के कारण आयोजकों को यह निर्णय करना पड़ा। दिव्य दरबार के प्रति लोगों में इतनी उत्कंठा थी कि लोग सुबह से ही मैदान के आसपास जमा होने लगे।

अहमदाबाद में 29 और 30 मई को बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार का आयोजन किया गया था। लेकिन, रविवार शाम से ही इस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने आयोजकों की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।
राधिका सेवा समिति ने ओगणज मैदान में आयोजित दिव्य दरबार का कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की। समिति के अनुसार आगामी दिनों में यदि दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा तो इसकी पूर्व सूचना दी जाएगी।

ओगणज के प्रमुख स्वामी महोत्सव के मैदान में ही बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार आयोजित होना तय था। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मैदान में पहुंचने लगे। लेकिन यहां किसी प्रकार की तैयारी नहीं दिखाई दे रही थी। इसके बावजूद लोगों का विश्वास था कि बाबा यहां दर्शन देने जरूर आएंगे।

Explore our articles