spot_img

Ahmedabad : अमूल लस्सी के पैकेट के संबंध में वायरल वीडियो पर थाने में शिकायत दर्ज

वायरल वीडियो में ब्रांड के नाम पर लोगों को खराब चीजें देने का था फुटेज

अहमदाबाद : देश की विख्यात डेयरी उत्पादक अमूल ब्रांड की लस्सी के पैकेट में खराब पेय पदार्थ होने का वायरल वीडियो मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वायरल वीडियो में दिखाया गया था कि अमूल की लस्सी का पैकेट जब खोला जाता है तो उसमें फफूंद लगी खराब लस्सी निकलती है। ऐसा तीन-चार पैकेट खोलकर लोगों को वीडियो के जरिए दिखाया। अमूल लस्सी के भीतर खराब पेय होने की जानकारी दी जाती है। अमूल ने इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

गांधीनगर के अडालज थाने में अमूल डेयरी के जनरल मैनेजर ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लस्सी के पैकेट में फफूंद होने का दावा करता हुआ यह वीडियो करीब 4-5 दिन से पूरे देश में घूम रहा है।

बताया गया कि अमूल ब्रांड को बदनाम करने के इरादे से इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। इसमें किसी अज्ञात पार्लर में अमूल लिखी लस्सी के टेट्रा पैकेट का वीडिया बनाया गया है। इसमें एक व्यक्ति लस्सी के पैकेट को खोलता दिखाई देता है, जिसके बाद पैकेट के अंदर से गंदगी और फफूंद भरा तरल पदार्थ निकलता है। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। गांधीनगर भाट की अमूल डेयरी के जनरल मैनेजर ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत की है। इसमें गांधीनगर की अडालज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

Explore our articles