spot_img

Haridwar : झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने वाले दो पत्रकार और एक ग्राम प्रधान गिरफ्तार

हरिद्वार: (Haridwar) बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने वाले दो कथित पत्रकारों और एक ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पीरपुरा मंगलौर निवासी युवक ने तीन अन्य युवकों पर बलात्कार जैसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।पुलिस की जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपित युवकों में से 02 युवकों का पत्रकारिता की आड़ में लोगों से अवैध वसूली करने और 01 युवक ने ग्राम प्रधान होने का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपितों को दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम मुकेश देव निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, मनब्बर कुरैशी निवासी कलियर और इंतजार निवासी पीरपुरा मंगलौर बताए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Mumbai/London : लंदन की बसों पर दिखी महाराष्ट्र पर्यटन की झलक

मुंबई/लंदन : (Mumbai/London) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वेयर पर धूम मचाने के बाद, अब महाराष्ट्र पर्यटन विभाग का ‘अद्वितीय...

Explore our articles