शिलांग: (Shillong) मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिला में रविवार दोपहर बाद 02 बजकर 58 मिनट 46 सेकंड पर 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का असर असम के भी कुछ हिस्सों में महसूस किया गया।सीस्मोलॉजी विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिला में जमीन में 10 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपी सेंटर 25.66 उत्तरी अक्षांश तथा 91.58 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।


