spot_img

Islamabad : पाकिस्तान में 6.0 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती

इस्लामाबाद: (Islamabad) पाकिस्तान के कई हिस्सों में रविवार सुबह 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इससे दहशत फैल गई और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा।मुल्क के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में 223 किलोमीटर की गहराई में था। इस वजह से विनाशकारी प्रभाव नहीं पड़ा।

इस केंद्र के अधिकारियों ने कहा है कि इस्लामाबाद, पेशावर, स्वात, हरिपुर, मलकंद, एबटाबाद, बाटग्राम, कश्मीर, टेक्सलिया, पिंड दादान खान और देश के कई अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि 2005 में पाकिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

Explore our articles