spot_img

Begusarai: कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, शरीर पर कई जगह हैं निशान

बेगूसराय: (Begusarai) मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शनिवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकी एक महिला का शव बरामद किया है। घटना संत नगर एघु की है। मृतका बलहपुर निवासी अमित कुमार की पत्नी है।मृतका के परिजन ने पति पर ही हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि बलहपुर निवासी अमित कुमार संत नगर में मकान बनाकर रहता है। अमित कुमार का अपनी पत्नी के साथ बराबर विवाद होते रहता था। जिसमें वह पत्नी को प्रताड़ित करता था। पत्नी के मायके वाले हमेशा किसी खतरा से सशंकित रहते थे।

शुक्रवार की रात जब मायके वालों का नेहा से बात नहीं हुआ तो वह परेशान हो गए। सुबह करीब चार बजे बेगूसराय में रह रहा मृतका का भाई बहन के घर पहुंचा तो खिड़की से फंदे के सहारे लटका शव देखा।मौके पर ही मृतका की ढ़ाई वर्षीय बच्ची रो रही थी। उसके बाद स्थानीय थाना और बिहार पुलिस के डायल 112 नंबर पर सूचना दी जाती रही। लेकिन सुबह सात बजे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को नीचे उतारा। मृतक के शरीर पर कई जगह जलाने के साथ-साथ हाथ एवं पैर में ब्लेड से काटे जाने के निशान हैं।

शव की स्थिति को देखकर लोगों में आक्रोश है तथा परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि रात करीब दस बजे लोगों ने अमित को मोहल्ले से बाहर निकलते देखा। इसके बाद देर रात अमित ने अपने कुछ जान पहचान वालों को फोन करके घर पर छापेमारी होने की सूचना दी थी।

कमरे में मौजूद मृतका की बच्ची का कहना है कि पापा एवं फूफा रात में आए थे। उन्होंने साथ मम्मी को बहुत पीटा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बच्ची एवं मायके वालों से पूछताछ की जा रही है। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है।

New Delhi : जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बनाया ‘ब्रांड एंबेसडर’

नई दिल्ली : (New Delhi) देश की प्रमुख स्टेनलेस स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (Jindal Stainless Limited) (JSL) ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood...

Explore our articles