spot_img

New Delhi : इस साल सामान्य रहेगा मानसून, 4 जून के आसपास पहुंचेगा केरल

नई दिल्ली: (New Delhi) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मानसून 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अब तक सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगर वर्षा का वितरण सभी जगह लगभग समान हो तो यह एक आदर्श स्थिति होगी। अगर हमें हर जगह समान वितरण मिलेगा तो कृषि पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Kanpur : गौ संरक्षण पर आधारित फ़िल्म गोदान छह फरवरी को होगी लॉन्च

कानपुर : (Kanpur) गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर केंद्रित फ़िल्म गोदान जिसका निर्माण निर्माता विनोद कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

Explore our articles