spot_img

Tokyo: जापान में चार व्यक्तियों की हत्या कर इमारत में छुपा संदिग्ध पकड़ा गया

टोक्यो: (Tokyo) जापान पुलिस (Japanese police) ने चार लोगों की हत्या कर पास की इमारत में छुपे एक संदिग्ध आरोपित को आज (शुक्रवार) सुबह करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात नागानो शहर में कल हुई थी। हत्यारे ने फायरिंग कर और धारदार हथियार से हमला कर दो पुलिस अधिकारियों सहित चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

नागानो के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध हमलावर से बंदूक और चाकू बरामद हो गया है। वह पास की एक इमारत में छुपा हुआ था। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और दो पुलिस अधिकारी 46 वर्षीय योशिकी तमाई और 61 वर्षीय ताकुओ इकेची भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि जापान में हत्या की वारदात कम ही होती हैं। जापान में दुनिया के सबसे कठोर कानून है। हालांकि इससे पहले पिछले साल जुलाई में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Film Review : ‘भूत बंगला’ में अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी नहीं जगा पाई पुराना जादू

फिल्म: भूत बंगला कलाकार: अक्षय कुमार , तब्बू , वामिका गब्बी , राजपाल यादव परेश रावल , मनोज जोशी , असरानी और मिथिला पालकर लेखक: आकाश कौशिक...

Explore our articles