spot_img

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के तीन दिन के दौरे पर

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (Wednesday) से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वो आज प्रदेश की राजधानी रांची में झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय ने दी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में खूंटी में आयोजित महिला सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगी।

वो नामकुम (रांची) में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रांची) के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। शाम को राजभवन रांची में अपने सम्मान में झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगी। 26 मई को राजभवन में गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

Washington : पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए पनाह दी

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका और ईरान (United States and Iran) के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने युद्ध में ईरान की अपरोक्ष...

Explore our articles