spot_img

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में आज लू चलने की संभावना, तापमान जा सकता है 43 डिग्री के पार

नई दिल्ली:(New Delhi) राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को लू चलने की संभावना है। यह स्थिति मंगलवार शाम तक बनी रहेगी।

सोमवार को मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार की रात पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में रविवार को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं नजफगढ़ में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार नरेला और पीतमपुरा वेधशालाओं ने 45 डिग्री सेल्सियस, रिज क्षेत्र में 44 डिग्री सेल्सियस और पालम में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Kathmandu : नेपाल की नयी संसद में नहीं होंगे ओली

पार्टी के सभी पदाधिकारी चुनाव में पराजितकाठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के प्रतिनिधि सभा के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली (former Prime...

Explore our articles