spot_img

कान्स में ऐश्वर्या बुरी तरह हुईं ट्रोल, लुक को लेकर जमकर उड़ा मजाक

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर हॉलिवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों ने की शिरकत। हर बार की तरह इस बार भी यहां बॉलीवुड स्टार अपने जलवे बिखेरते नजर आए। इन्हीं में से एक हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, जिन्होंने अपने जलवों से यहां की महफिल में समा बांध दिया। हालांकि इस बार ऐश्वर्या यहां कुछ अलग अंदाज में नजर आईं। यहां उन्होंने एक अजीब तरह का गाउन पहना था, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वार्या का यह नया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां ऐश्वर्या ने ब्लॅक और सिल्वर कलर का हुड़ी वाला गाऊन पहना था। इस ड्रेस के उन्होंने सिग्नेचर मिडल-पार्टिंग हेयर स्टाइल अपनाया था। मेकअप में ग्लैम एड करने के लिए फ्लश चीक, ब्लैक कैट आईलाइनर, ब्राइट रेड लिप कलर के साथ आईब्रो को डिफाइन किया था।
ऐश्वर्या के इस अनोखे लुक को लेकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहें, तो वहीं कुछ लोग उनका मजाक उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उनके इस लुक पर कई तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। यहां तक कि यूजर्स इसे ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ के जादू से कंपेयर करते हुए कह रहे हैं, यह जादू की मां लग रही है। दूसरे ने अमिताभ बच्चन के फोटो के साथ उनकी तुलना की है और बोला है कि क्या वो अपने ससुर को ट्रिब्यूट दे रही हैं। वहीं एक ट्विटर यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा है, ‘वो हर चीज में अच्छी दिखती हैं। एक और व्यक्ति ने तस्वीरों को रीट्वीट किया और लिखा, ‘वह कभी नहीं सीखती, है ना? कभी नहीँ।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की बीते दिनों में पीएस -2 रीलिज हुई और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की।

Explore our articles