spot_img

KATHMANDU: नेपाल के सीपीएन-एमसी उपाध्यक्ष सापकोटा समेत 20 नेता चीन के दौरे पर

काठमांडू:(KATHMANDU) नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी केंद्र (CPN-MC) के उपाध्यक्ष अग्नि प्रसाद सापकोटा के नेतृत्व में 20 सदस्यों का दल शुक्रवार सुबह चीन दौरे पर रवाना हुआ। इनमें संगठन के सचिव गणेश साह, हितमान शाक्य और दिलाराम आचार्य और माओवादी के सभी सात प्रांतों के अध्यक्ष शामिल हैं।

दल में शामिल नेता चीन के चिंदू में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। माओवादियों का चीन से खास रिश्ता है। इससे पहले सीपीएन-यूएमएल नेता चीन का दौरा कर चुके हैं। नेपाल के वामपंथी नेताओं को चीन आमंत्रित करता रहता है।

Explore our articles