spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल के दाम में मामूली गिरावट है। ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 75 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.03 डॉलर यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 70.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles