पूर्वी चंपारण:(East Champaran) जिला पुलिस की टीम (District police team) ने राजेपुर थाना क्षेत्र से एक अपराधकर्मी को 09 एमएम पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिवहर पुलिस द्वारा सूचित किया गया कि एक अपराधकर्मी पिस्टल के साथ शिवहर से मोतिहारी जिला की ओर आ रहा हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए डीएसपी पकड़ीदयाल सुनील कुमार सिंह को निर्देश दिया गया जिसके बाद हुए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में सघन जांच अभियान व अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गयी।
इसी दौरान एक अपराधी के ठिकानो का घेराबन्दी कर छापेमारी किया गया तो वहां एक अपराधकर्मी को 9 एमएम पिस्टल 2 मैगजीन व 7 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसकी पहचान आशुदेव सहनी पिता योगेन्द्र सहनी ग्राम नरहा थाना राजेपुर, जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में की गयी।
छापेमारी टीम में डीएसपी के साथ ललन कुमार राजेपुर थानाध्यक्ष,पुअनि मटरू यादव, राजेपुर थाना,परि.पुअनि श्यामबिहारी सिंह, राजेपुर थाना सअनि अशोक कुमार पाण्डेय, राजेपुर थाना व राजेपुर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।इस मामले पर कांड दर्ज गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है।


