spot_img

New Delhi : कर्नाटक चुनाव 2023 : कांग्रेस जनता से किए हर वादे को पूरा करेगी : राहुल गांधी

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ता देख पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता से किए सभी वादे को पूरा करेगी। यह राज्य की जनता की जीत है।कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार दोपहर को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने नफरत की दुकान बंद कर दी है।

आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक की गरीब जनता ने पूंजीवादी शक्ति को हरा दिया है। हमने कर्नाटक का चुनाव मोहब्बत के साथ लड़ा और जीता है। हम दूसरे राज्यों में भी इसी तरह चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता से हमने पांच वादे किए थे। उन वादों को हम पहले दिन और पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।

Tehran/Washington : ईरान-अमेरिका को मनाने के प्रयासों में प्रगति के संकेत

डेमोक्रेट ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश नहीं लगा पाएतेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) पश्चिम एशिया और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्याप्त तनाव के बीच...

Explore our articles