spot_img

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में जेसीबी बाइक सवार को रौंदा, मौत

मुजफ्फरपुर:(Muzaffarpur) बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 गुजर रहे बाइक सवार को जेसीबी (JCB) ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई ।

जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा में एक निर्माणाधीन गोदाम से काम कर अचानक नेशनल हाईवे-28 पर निकली जेसीबी ने एक बाइक सवार को सोमवार सुबह जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार के परखच्चे उड़ गए।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान जिले के सकरा थाना क्षेत्र के जो सीमा गांव निवासी प्रकाश शाह के रूप में हुई है वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा अर्ध निर्मित गोदाम पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया गया और मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग एनएच-28 को जाम कर दिया है। हंगामा और जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह से उग्र भीड़ को समझाने की कोशिश में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच से बाइक सवार गुजर रहा था तभी अचानक निर्माणाधीन गोदाम में काम कर एनएच पर आ रही जेसीबी अचानक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे यह घटना हुई

Tehran/Washington : ईरान ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अमेरिका बोला- अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा।...

Explore our articles