spot_img

Chandigarh : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय समारोह

हरियाणा के राज्यपाल मुख्यातिथि के रूप में करेंगे शिरकत
चंडीगढ़: (Chandigarh)
भारतीय रेड क्राॅस समिति, हरियाणा राज्य शाखा द्वारा आठ मई को विश्व रेड क्राॅस दिवस के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे जबकि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे।

हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव मुकेश अग्रवाल ने रविवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत में यह बताया कि इस अवसर पर राज्य के 22 जिलों की रेडक्रॉस शाखा के सचिव उपस्थित होंगे तथा प्रत्येक जिला की ओर से उनकी गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिलों की स्टालों को क्रमशः 1 लाख, 75 हजार तथा 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान रेडक्राॅस एवं सैंटजाॅन के स्वयंसेवकों द्वारा यूथ रेडक्राॅस एवं जूनियर रेडक्राॅस के साथ मिलकर मानवता की सुरक्षा के लिए किया गया कार्य प्रशंसनीय है। स्वैच्छिक रक्तदान सेवा के क्षेत्र में हरियाणा राज्य रेडक्राॅस हमेशा अग्रणी रही है और इसका मुख्य उद्देश्य है कि हरियाणा राज्य में कोई भी व्यक्ति जरुरत पड़ने पर खून की कमी महसूस न करें।
वर्ष 2021-22 में 2992 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए और 1,59,000 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसी प्रकार,वर्ष 2022-23 में 4,568 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर आज तक के सर्वाधिक 3,20,993 यूनिट रक्त एकत्रित किए गए।

उन्होंने बताया कि आपदा के समय जरुरतमन्द/पीड़ित व्यक्तियों की मदद करने के उद्देश्य से सैंटजान द्वारा शैक्षिणक एवं अन्य संस्थाओं में ब्रिगेड डिविजनों, आपदा प्रबन्धन टीमों का गठन किसी भी आपदाग्रस्त व्यक्ति के जीवन को बचाने में कारगर सिद्ध हो रहा है। वर्ष 2021-22 में चालक का लाइसेंस बनवाने वाले 4,59,513 अभ्यर्थियों, उद्योगों में कार्यरत 15,713 कर्मचारियों को तथा 9,021 सामान्य लोगों को प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्य का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। साथ ही हृदय की गति रुकने पर हृदय को पुनः चालू करने की विधि सीआरपी में 317 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने बताया कि हरियाणा रेडक्रॉस द्वारा प्रदेश में दिव्यांगों के कल्याण हेतु 11 जिलों में पुर्नवास केन्द्र एवं कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों को बनाने के लिए कार्यशालाएं चलाई जा रही है। दिव्यांग लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों का वितरण अल्मिको कानपुर के सहयोग से तथा रेडक्रॉस द्वारा स्वयं के संसाधनों से किया जाता है। वर्ष 2022-23 में जिला रेडक्रॉस शाखाओं के माध्यम से 27 हजार 622 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए।

New Delhi : दो दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल का भाव 106 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान को लेकर जारी चिंताओं के बीच दो दिनों की गिरावट के...

Explore our articles