spot_img

New Delhi : समाज सेवी एवं रिटायर्ड हेडमास्टर सतबीर सिंह गोयल आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली सरकार की नीतियों और दिल्ली विकास मॉडल से प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों से लोग लगातार ‘आप’ सरकार के परिवार में शामिल हो रहे हैं।इसी क्रम में रविवार को समाज सेवी एवं रिटायर्ड हेडमास्टर सतबीर सिंह गोयल कई साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने सभी को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।इसी क्रम में आज समाजसेवी व रिटायर्ड हेडमास्टर सतबीर सिंह गोयल अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। वह उनका और उनके साथियों का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करते हैं।

New Delhi : दो दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल का भाव 106 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान को लेकर जारी चिंताओं के बीच दो दिनों की गिरावट के...

Explore our articles