spot_img

New Delhi : आईएएस अधिकारी विनीत जोशी की मणिपुर कैडर में वापसी

नई दिल्ली:(New Delhi) केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को वापस मणिपुर कैडर भेजने का आदेश जारी किया है।विनीत जोशी अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव का पद संभाल रहे थे। मणिपुर सरकार ने राज्य में जारी हिंसा के बीच केंद्र से उनकी वापसी की मांग की थी। इसके बाद मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को डॉ. राजेश कुमार की जगह मणिपुर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में मणिपुर सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने और राज्य में सामान्य स्थिति लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) आशुतोष सिन्हा को समग्र संचालन कमांडर नियुक्त किया था।अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैती समुदाय की मांग के विरोध में राज्य मैं जातीय हिंसा हुई थी जिसके बाद से हालात तनावग्रस्त बने हुए हैं।

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने राघव चड्ढा के व्यक्तित्व अधिकार मामले में फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में गए राज्यसभा सांसद राघव...

Explore our articles