spot_img

Pulwama : पुलवामा में 5 किलो आईईडी के साथ आतंकियों का मददगार अरेस्ट, खतरनाक साजिश नाकाम

पुलवामा: (Pulwama) पुलवामा से सुरक्षाबलों ने रविवार को आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने उसके कब्जे से 5 किलो की एक आईईडी भी बरामद की है।कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि गिरफ्तार ओवर ग्राउंड वर्कर पुलवामा जिले के अरिगाम का रहने वाला इश्फाक अहमद वानी है। पुलवामा पुलिस ने सेना के साथ मिलकर इलाके में तलाशी अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सुरक्षाबलों ने लगभग 5-6 किलोग्राम की एक आईईडी बरामद की है। पुलिस ने वर्कर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने राघव चड्ढा के व्यक्तित्व अधिकार मामले में फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में गए राज्यसभा सांसद राघव...

Explore our articles