spot_img

Kamrup: बोको हाईवे पर दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

कामरूप :(Kamrup) कामरूप (Rural) जिला के बोको में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी।हाजो पुलिस ने आज (रविवार) को बताया है कि पहला हादसा बोको के चकाबाहा में बीती मध्य रात्रि को हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बोको मौमान के दयाल राभा के रूप में हुई है। दो घायलों की पहचान कृष्ण कांत राभा और रिटर्न राभा के रूप में हुई है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

दूसरा हादसा बोको के सिंगरा में हुआ। बारातियों को लेकर मध्य रात्रि को लेकर जा रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीन मृतकों की पहचान रूपेश चौधरी, भास्कर ठाकुरिया और मानस पाठक के रूप में हुई है। मारे गए तीनों लोग बोको नगरबेड़ा के रहने वाले थे।

हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बारातियों को लेकर कार बोको नगरबेड़ा से बोको के रायपारा मेधिपारा में शादी समारोह में आया था। घर लौटते समय रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

New Delhi : देश में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस हमलावर, रमेश बोले- आर्थिक नीतियों में बड़े बदलाव की जरूरत

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट के चलते देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों और महंगाई में आई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस...

Explore our articles