spot_img

New Delhi : बिहार में हरियाणा से पहुंचती थी शराब, आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ ने इंटरस्टेट शराब तस्करी का खुलासा किया है। जिसमें आरोपित मानेसर से व्हिस्की की खेप लेकर उसे समान की तरह पैक करके कार्गो के जरिये बिहार में ले जाकर उसे सप्लाई करते थे। स्पेशल स्टाफ ने 1250 क्वार्टर ब्रांडेड व्हिस्की का बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल सुपर कैरियर टेंपो भी जब्त किया है।

डीसीपी एम हर्षवर्धन ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान राहुल राय और करीम के रूप में हुई है। यह दोनों ही हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। इन्हें एसीपी ऑपरेशन राम अवतार की देखरेख में पुलिस टीम ने इस इंटरस्टेट शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया है।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह लोग हरियाणा से बॉर्डर पार करके दिल्ली होते हुए शराब की खेप को पटना ले जा रहे थे। लेकिन इसी बीच द्वारका के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम को इनके बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने द्वारका नॉर्थ थाना इलाके में ट्रैप लगाकर इन्हें रोक लिया।

पुलिस ने टेंपो से 25 बॉक्स बरामद किया। जिसके अंदर इंग्लिश व्हिस्की भरी हुई थी। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि चूंकि बिहार में शराबबंदी है, इसलिए वहां मोटी कमाई हो जाती है। यह लोग कारगो की तरह बाहर से घरेलू सामान दिखने वाले बॉक्स में पैक करते हैं और अंदर सावधानी से इंग्लिश विस्की की बोतल भर देते हैं।

Explore our articles