कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ में 9.43 लाख रुपये का सोना पकड़ा है। शनिवार को बीएसएफ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सोने का चेन पकड़ा गया है जिनका वजन 150.940 ग्राम है और कुल कीमत कि नौ लाख 29 हजार 489 रुपये है। बीएसएफ की ओर से बताया गया है कि सीमा चौकी पेट्रापोल के पास एक संदिग्ध यात्री को रोका गया जो सीमा पार से लौटा था। उसकी गहनता से तलाशी लेने पर उसमें बीप की आवाज आई। इसके बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने शरीर के अंदर से छिपाकर रखे गए सोने का चेन बरामद हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान चंद्रकांत सिन्हा के तौर पर हुई है जो चटगांव का ही रहने वाला है। सोने को पेट्रापोल कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है और तस्कर को स्थानीय थाने को सौंप दिया गया है।


