ट्रॉली बैगों में शराब भर कर हो रही थी तस्करी
हरिद्वार : “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के तहत रूड़की पुलिस टीम ने गुरुवार को रोडवेज बस अड्डे से 03 शराब तस्करों को दबोचा, जिनसे 06 ट्रॉली शूट केशों के अन्दर 90 बोतल अग्रेंजी शराब बरामद की गई। तीनों बिहार के मूल निवासी हैं, जिनमें से दो बीएससी के छात्र हैं।
पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपितों में से 2 बीएससी एग्ररिकल्चर के छात्र हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने जेब खर्च की पूर्ति के लिए हरियाणा से शराब लेकर आते हैं और देहरादून में बेच देते हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में प्रणव कुमार डोलर पुत्र राजू झा निवासी कच्ची पक्की काजी मोहम्दपुर मुज्जफरपुर, बिहार, अमीर कुमार पुत्र नवीन कुमार निवासी ग्राम छटनीनवा कोठी बेगूसराय, बिहार तथा हर्ष कुमार पुत्र मृतुत्युन्जय सिंह निवासी सिहमा मटिहानी बेगूसराय, बिहार शामिल हैं। तीनों के पास से 06 ट्रॉली शूटकेस के अन्दर 90 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।


