spot_img

AHMEDABAD: राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले सूरत के जज का ट्रांसफर

प्रदेश भर के कुल 68 जजों का किया गया ट्रांसफर

अहमदाबाद:(AHMEDABAD) विभिन्न जिलों में सेवारत न्यायाधीशों को राज्य के कानून विभाग द्वारा स्थानांतरित किया गया। जिसमें सूरत में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मामले की सुनवाई की करने वाले वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश को राजकोट में 16वें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

सूरत मुख्य न्यायालय के न्यायाधीश हरेश हसमुख वर्मा को राजकोट स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सूरत लेबर न्यायालय के न्यायाधीश नरेश शाह को सुरेंद्र नगर में स्थानांतरित किया गया है। सूरत के प्रिंसिपल वरिष्ठ नागरिक न्यायाधीश परेश कुमार पटेल को सूरत में ही एडी. जिला जज के रूप में ट्रांसफर किया गया है।

सूरत स्मॉल कॉज कोर्ट के बिंदु अवस्थी की कच्छ के अंजार में 10 वे एडी जिला जज के रूप में बदली की गई है। जबकि बनासकांठा से किशोर कुमार हीरपारा सूरत के एडी. जिला जज के रूप में तबादला किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के कुल 68 जजों का तबादला किया गया है।

Explore our articles