spot_img

Jaipur : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : दो मई को जयपुर में विशाल योग महोत्सव

जयपुर : 21 जून 2023 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पचास दिन पूर्व दो मई को योग महोत्सव का आयोजन श्रीभवानी निकेतन शिक्षा समिति के खेल मैदान में किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के तहत कार्यरत स्वायत्त संस्था मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के सहयोग से तथा राजस्थान सरकार, स्थानीय अधिकारियों और योग से जुड़े स्थानीय संस्थानों के सक्रिय सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।

केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि दो मई को होने वाला यह आयोजन राजस्थान में योग के माध्यम से मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को निश्चित रूप से बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाया जाता रहा है, जो एक ऐतिहासिक इवेंट बन चुका है। इसे राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर मनाने का उत्साह लगातार बढ़ता रहा है। इस वर्ष के आईडीवाई-2023 पर आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्र में कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन अपने आप में एक नायाब उपलब्धि होगी।

राजस्थान में इस योग महोत्सव का आयोजन करने के निर्णय पर विस्तार से बताते हुए सोनोवाल ने कहा कि हर साल हजारों विदेशी पर्यटक राजस्थान आते हैं और योग तथा योग चिकित्सा सीखने के लिए कई योग संस्थानों की सेवाएं लेते हैं। मैं इन योग संस्थानों के लिए मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के लिहाज से अपार अवसर देखता हूं। भारत सरकार विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। योग राजस्थान में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्हें यकीन है कि दो मई का सामूहिक प्रदर्शन राजस्थान में योग के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

ग्रामीण आबादी को बड़े पैमाने पर जोड़ने का प्रयासः केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने आगे बताया कि आईडीवाई 2023 का एक अन्य आकर्षण ‘प्रत्येक राज्य में आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीण आबादी को जोड़ने का हमारा प्रयास होगा। एक आयुष ग्राम दो-तीन गांवों का एक समूह होगा और इसमें औसतन 3,000 से अधिक आबादी शामिल होगी। चिन्हित गांवों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर विशेष प्रशिक्षण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि प्रत्येक आयुष ग्राम 21 जून 2023 को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहे।

ग्रामीणों इलाकों में योग का संदेश पहुंचाने के लिए कम्यूनिटी रेडियो नेटवर्क का उपयोग करते हुए देश के 2 लाख से अधिक गांवों में सीवाईपी प्रशिक्षण के लिए इस वर्ष सामान्य सेवा केंद्रों के व्यापक नेटवर्क का भी उपयोग किया जाएगा। साथ ही ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचने के अलावा ग्रामीण लोगों में योग के संदेश को फैलाने के लिए कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया (सीईएमसीए-सेम्का) के कम्यूनिटी रेडियो नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा।

वेलनेस केंद्रों के माध्यम से योग प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्थाः मंत्रालय देश भर में फैले सभी हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों में सीवाईपी आयोजित करने की भी योजना बना रहा है। देशभर में आयुष हैल्थ एवं वेलनेस केंद्रों (एएचडब्ल्यूसी) सहित सभी एचडब्ल्यूसी में सीवाईपी आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। योग प्रशिक्षण के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। यहां यह बताना जरूरी है कि राजस्थान राज्य उन कई राज्यों में है, जहां वर्षों से आयुष प्रणाली से संबंधित बुनियादी ढांचा और स्थानीय समुदायों के बीच इसकी स्वीकार्यता मजबूत हुई है। भारत सरकार की हील इन इंडिया पहल के लिए भी राजस्थान एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभर रहा है।

आयुष मंत्री ने सभी सहयोगियों से अपील की कि कार्यस्थल पर योग करने के लिए पांच मिनट के वाई-ब्रेक ऐप तथा योग ऑन चेयर प्रोटोकॉल को अपनाने के लिए जोरशोर से प्रचार करें।

दुनिया भर में बढ़ती स्वीकार्यता, जी-20 प्रतिनिधियों की हो रही भागीदारीः केंद्रीय आयुष मंत्री ने इस तथ्य को भी रेखांकित किया कि दुनिया भर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता की एक झलक देश में बड़ी संख्या में आये जी-20 प्रतिनिधियों की योग कार्यक्रमों भागीदारी में फिर से मिल रही है।

योग महोत्सव में यह हस्तियां होंगी शामिलः उल्लेखनीय है कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई राजस्थान के अनेक संसद सदस्यों के साथ, आयुष सचिव, वैद्य राजेश कोटेचा, कुलपति राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), जयपुर के प्रोफेसर संजीव शर्मा और आयुष मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस योग महोत्सव में भाग लेंगे।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles