spot_img

Gurugram : मन की बात का 100वां संस्करण बना ऐतिहासिक: गार्गी कक्कड़

गुरुग्राम : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात संस्करण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने बादशाहपुर विधानसभा के बूथ नंबर 360 विपुल वल्र्ड में मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वा संस्करण ऐतिहासिक रहा। जिस तरह से मोदी जी मन की बात कार्यक्रम में उन लोगों से हमारा परिचय करवाते हैं, जो चुपचाप समाज हित व देश हित में अपने कार्य में लगे रहते हैं। पीएम मोदी ने देश के कई अनसंग हीरोज की बात की। उन्होंने हरियाणा के जींद के सेल्फी विद डॉटर के जनक सुनील जागलान को लेकर खास चर्चा की है, जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मन की बात करोड़ों कोटि-कोटि भारतीयों के मन की बात है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव के मुताबिक गार्गी कक्कड़ ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने मन की बात में नारी शक्ति का जिक्र किया। महिला होने के नाते मेरे लिए गर्व की बात है यह अब मन की बात नहीं आज यह जन-जन की बात है। मन की बात कार्यक्रम एक अनोखा पर्व बनता जा रहा है। देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात। हरियाणा का जिक्र होना हमारे लिए गर्व की बात है कि गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कमला नेहरू पार्क में हजारों कामगार के साथ मन की बात के 100वें संस्करण को सुना। गुरुग्राम में सवा से डेढ़ लाख के बीच पूरे जिले में संगठन के माध्यम से लोगों ने कार्यक्रम को सुना।

Explore our articles