मुंबई: (Mumbai) छत्रपति संभाजीनगर जिले (Chhatrapati Sambhajinagar district) में पैठण-छत्रपति संभाजी नगर रोड स्थित नक्सलवाड़ी गांव में बुधवार सुबह चार वाहनों की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना में शिक्षक संजय सुखदेव दहिपले की पत्नी कौशल्या दहिपले घायल हो गई। उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।
पुलिस के अनुसार पेशे के शिक्षक संजय सुखदेव दहिपले कार से पत्नी और बेटे सहित पैठण से अपनी ससुराल जा रहे थे। अचानक नक्सलवाड़ी गांव के पास उनकी कार सामने आ रही कार से टकरा गई। इस दौरान दो मोटरसाइकिल भी दोनों कारों से टकरा गई। हादसे में संजय सुखदेव दहिपले और उनके 13 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी कौशल्या दहिपले गंभीर रूप से घायल हो गईं।


