spot_img

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास की अदला-बदली करने वाले दो विदेशी गिरफ्तार

Mumbai: Two foreigners arrested for swapping boarding passes at Mumbai airport

मुंबई: (Mumbai) मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग देशों की यात्रा करने के लिए बोर्डिंग पास की अदला-बदली करने वाले दो विदेशी नागरिकों को सहार पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक श्रीलंका का और दूसरा जर्मन का मूल निवासी है।इस मामले की छानबीन कर रहे एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने लंदन और काठमांडू जाने के लिए बोर्डिंग पास की अदला-बदली करने के आरोप में श्रीलंका के एक मूल निवासी और एक जर्मन नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर जांच करते समय जर्मन नागरिक के पासपोर्ट पर प्रस्थान मुहर जाली पाई गई थी। साथ ही पासपोर्ट पर प्रस्थान टिकट संख्या अलग दर्ज था। उनके बोर्डिंग पास पर नंबर भी अलग थे।

इसके बाद जर्मन नागरिक से पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उसने श्रीलंकाई नागरिक से बोर्डिंग पास एयरपोर्ट के शौचालय में ही बदला था। इस बीच श्रीलंकाई नागरिक बदले हुए बोर्डिंग पास से यूके पहुंच गया, इसलिए पुलिस ने यूके एयरपोर्ट के अधिकारियों से संपर्क कर श्रीलंकाई नागरिक को तत्काल मुंबई भेजने के लिए कहा। इसके बाद यूके एयरपोर्ट ने श्रीलंकाई नागरिक को मुंबई भेज दिया।

इसके बाद सहार पुलिस स्टेशन ने दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज करके गहन छानबीन शुरू की है। दोनों विदेशियों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों नौ अप्रैल को मुंबई में हवाई अड्डे के पास एक आलीशान होटल में ठहरे थे और बोर्डिंग पास की अदला-बदली की योजना बनाई थी।

Explore our articles