spot_img

Chandigarh : पाकिस्तान ने ड्रोन घुसपैठ कर गिराई हेरोइन

Chandigarh: Pakistan dropped heroin by infiltrating a drone

चंडीगढ़: (Chandigarh) पाकिस्तान ने पंजाब के फाजिल्का सेक्टर में ड्रोन घुसपैठ करके हेरोइन गिराने की घटना को अंजाम दिया है। बीएसएफ द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद ड्रोन दोबारा पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गया।

बीएसएफ के अनुसार बुधवार की मध्यरात्रि को फिरोजपुर सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट देखी गई। यह ड्रोन जिला फाजिल्का में मानसा के गांव महरखेवा में दाखिल हुआ। जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद ड्रोन वापस लौट गया।गुरुवार की सुबह बीएसएफ ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जब सर्च आप्रेशन चलाया तो भारत-पाक सीमा के निकट खेतों में चार छोटे-छोटे पैकेट पड़े मिले। सुरक्षा जांच के बाद जब पैकेट्स को खोला गया तो उसमें से 4.560 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बीएसएफ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles