spot_img

Mumbai : श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग को खोदा गया,ग्रामीण पानी से निकाल रहे शव यात्रा

मुंबई : पालघर की मनोर ग्रामपंचायत के गुंदावे गांव के श्मशान घाट की ओर एक छोटी नहर के ऊपर से जाने वाले मार्ग को सिंचाई विभाग ने खोद डाला है। जिससे लोगों को अंतिम संस्कार में जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उनकी मांग है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। वांद्री डैम से बाए ओर निकलने वाली एक छोटी नहर के उस पार श्मशान घाट स्थित है। गुंदावे गांव के ग्रामीण वहां अंतिम संस्कार करते है। नहर पर से जाने वाले मार्ग को खोदे जाने से श्मशान घाट जाने वाला मार्ग बाधित हो गया है। ग्रामीणों को शमशान घाट तक जाने के लिए पानी की धारा से होकर गुजरना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शव के दाह संस्कार के लिए लकड़ी सहित अन्य सामग्रियों को लोगों को नहर की दूसरी ओर स्थित श्मशान घाट ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों को शव को पानी के बीच से ले जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क का निर्माण किया जाए। बार-बार किचकिच होने के बाद भी यहां का प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles