
मुंबई : सीएसएमटी-नागपुर साप्ताहिक विशेष (9 ट्रिप) 01033 द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को 15 अप्रैल 2023 से 29 अप्रैल 2023 तक 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15.32 बजे नागपुर पहुंचेगी। 01034 द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट नागपुर से प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 16 अप्रैल 2023 से 27 अप्रैल 2023 तक 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। विशेष ट्रेन संख्या 01034/01033 की विस्तारित यात्राओं के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 14 अप्रैल .2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।


