spot_img

New York : संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर हमला, सीमा पार से कर रहा अवैध हथियारों की आपूर्ति

New York: India attacks Pakistan in United Nations, supplying illegal weapons from across the border

न्यूयॉर्क: (New York) संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर एक बार फिर जोरदार हमला किया है। भारत ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सीमा पार से भारत में अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहा है।संयुक्त राष्ट्र संघ में अवैध हथियारों और सैन्य उपकरणों के लेनदेन की रोकथाम पर जोरदार बहस के बीच भारत ने पाकिस्तान को जमकर घेरा। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थानीय प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि भारत लगातार सीमा पार से हथियारों की अवैध आपूर्ति की चुनौती का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन्स के जरिये भारत में सीमा पार से हथियारों की आपूर्ति हो रही है।

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कंबोज ने कहा कि कुछ देश आतंकियों के साथ गठबंधन कर चुके हैं। वे अवैध हथियारों के प्रसार में जुटे हैं। उन्हें इन गलत हरकतों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हथियारों और सैन्य उपकरणों का अवैध तौर पर निर्यात अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। इससे भू-राजनीतिक तनाव भी पनप सकता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Explore our articles