
नई दिल्ली: (New Delhi) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal) ने कहा कि पिछले दो साल में भारत का निर्यात 500 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 765 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। 2030 तक हमें 2 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात तक पहुंचना है। गोयल ने यह बात पेरिस में आयोजित भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन से इतर प्रवासी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि फ्रांस के साथ भारत की सामरिक भागीदारी के 25 साल पूरे हो रहे हैं। अगले 25-50 वर्षों में ये रिश्ता बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। गोयल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता की वजह से होगा।
उल्लेखनीय है कि भारत-फ्रांस मैत्री के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल को पेरिस में भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। पीयूष गोयल फ्रांस और इटली के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वाणिज्य मंत्री के साथ भारत के शीर्ष मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का एक प्रतिनिधिमंडल भी है।


