spot_img

MUMBAI : अथिया शेट्टी ने शेयर की अपनी शादी की अनदेखी तस्वीर

मुम्बई : इस साल जनवरी में अपने प्रेमी केएल राहुल से शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही अथिया शेट्टी लाइमलाइट में थी। अभिनेत्री ने अपने पिता सुनील शेट्टी, उनके दोस्तों और परिवार की मौजूदगी के बीच खंडाला में शादी की थी। शादी की तस्वीरों ने सभी का ध्यान खींचा था और वह किसी परी जैसी लग रही थी। खैर, आज अभिनेत्री ने अपनई शादी की एक और अनदेखी तस्वीर साझा की है और इसमें उनके भाई अहान शेट्टी भी हैं।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अथिया शेट्टी ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। तस्वीर एक ब्लैक एंड व्हाइट स्नैप है। तस्वीर में अथिया एक दुल्हन के रूप में दिख रही हैं। उनके भाई अहान शेट्टी को उनका हाथ पकड़कर यह सुनिश्चित करते हुए देखा जा सकता है कि उनकी बहन को उनका पूरा समर्थन है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, ”हमेशा मुझे रास्ता दिखाने वाला”।

New Delhi : आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर और पांच किग्रा का छोटा हुआ महंगा

पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटीनई दिल्ली : (New Delhi) पेट्रोल और डीजल के बाद आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी...

Explore our articles