spot_img

Mumbai : फिल्म ‘भोला’ की कमाई में हुआ इजाफा, दसवें दिन तक कुल 67.53 करोड़ रुपये बटोरे

Mumbai: The earnings of the film 'Bhola' increased, till the tenth day a total of Rs 67.53 crore was collected.

मुंबई : (Mumbai) हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने पहले दिन अच्छी कमाई की, लेकिन बीच-बीच में फिल्म की कमाई में गिरावट आई। अब फिल्म की कमाई में फिर इजाफा हुआ है। फिल्म ने पहले दिन से लेकर दसवें दिन तक कुल 67.53 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म भोला 30 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की। ओपनिंग डे की दमदार कमाई को देखकर फिल्म से उम्मीदें काफी थीं। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। 31 मार्च यानी शुक्रवार को फिल्म ने महज 7.40 करोड़ रुपये ही बटोरे। फिल्म ने दो दिनों में 18.60 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन से लेकर दसवें दिन तक कुल 67.53 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू अहम भूमिका में है। इस फिल्म में एक्शन भरा हुआ है। यह फिल्म साउथ की फिल्म ‘कैथी’ का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन और निर्माण अजय देवगन ने किया है। अजय देवगन और तब्बू के साथ मकरंद देशपांडे, दीपक डोबरियाल और गजराज राव भी हैं।

New Delhi : 14 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ रुपया

आरबीआई के हस्तक्षेप से रुपये को मिला सहारानई दिल्ली : (New Delhi) वैश्विक बाजारों (global markets) में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार को...

Explore our articles