spot_img

New Delhi: लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, एआई-111 विमान दिल्ली लौटा

New Delhi: Passenger commotion in Air India flight going to London, AI-111 aircraft returned to Delhi

केबिन क्रू के साथ मारपीट करने वाले यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया
नई दिल्ली: (New Delhi)
निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया से एक अशिष्ट यात्री को उतार दिया गया है। एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली-लंदन की उड़ान पर था, जो यात्री को उतारने के लिए वापस दिल्ली लौटा था।
सूत्रों ने सोमवार को दी जानकारी में बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-111 में एक यात्री ने जमकर उत्पात मचाया। यात्री ने केबिन क्रू के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद विमान को दिल्ली लौटना पड़ा। इस विमान में करीब 225 यात्री सवार थे।जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के इस विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) पर लैंड करा दिया गया है। विमान के लैंडिंग के बाद क्रू ने केस दर्ज कराया, जिसके बाद यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद विमान ने लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए फिर उड़ान भरी। इस घटना की विस्तृत जानकारी के संबंध में एयर इंडिया के बयान की प्रतीक्षा है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles