spot_img

Kushinagar : मुठभेड़ में 18 गौ-वंश बरामद, तस्कर को लगी गोली

Kushinagar: 18 cattle recovered in encounter, smuggler shot

कंटेनर में बंद कर बिहार ले जाए जा रहे थे पशु
कुशीनगर: (Kushinagar)
डीसीएम वाहन में बंद कर बिहार ले जाए जा रहे 15 अदद गौ वंश को पुलिस ने मुठभेड़ में छुड़ा लिया। वाहन छोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया। एक तस्कर ने सरेंडर बोल दिया।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ की यह घटना तमकुहीराज थाना के हरिहर पट्टी एन एच के पास सोमवार की भोर में घटी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर घेराबंदी की थी। पुलिस ने पशुओं को वाहन सहित कब्जे में ले लिया। तस्करों के पास से असलहे व कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार घायल तस्कर की पहचान वासिद पुत्र अफसर जिला शामली के रूप में हुई। दूसरा तस्कर भी फिरोज पुत्र फारुख जनपद शामली का ही निकला। दोनों अरसे से गौ तस्करी में लिप्त थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी।

बरामदगी व गिरफ्तारी की इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने किया। टीम में एसएसआई सुशील कुमार शुक्ल व आलोक यादव व सहयोगी उप निरीक्षक व कांस्टेबल शामिल रहे।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles