spot_img

Begusarai : बूढ़ी गंडक नदी से एक शव बरामद, मां और दो बच्चे की तलाश जारी

बेगूसराय : एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ गंडक नदी के पूल से रविवार को नदी में कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इनमें से एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। महिला और दो बच्चों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रवि कुमार सिंह के छह वर्षीय पुत्र आयुष कुमार का हाथ खेलने के दौरान विगत तीन माह पूर्व टूट गया था जिसका इलाज विभिन्न चिकित्सकों से कराया गया। विगत दो दिन पूर्व आयुष का एक बार फिर हाथ टूट गया था। जिसको लेकर दरभंगा में रहकर ड्राइवरी कर रहे रवि कुमार सिंह का पत्नी पूजा देवी के साथ मोबाइल पर शनिवार की रात झगड़ा हो गया। जिसको लेकर पूजा देवी ने अपने तीन बच्चे दस वर्षीय पुत्री तान्या कुमारी, आठ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार एवं छह वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के साथ सोहागी घाट पुल से गंडक नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ टीम ने आठ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार का शव बरामद कर लिया है। महिला और दो बच्चों की तलाश जारी है।

रवि कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे का दुबारा हाथ टूट जाने से शनिवार की रात पत्नी के साथ कहा सुनी हुई थी। रविवार की अहले सुबह करीब 2:45 बजे पत्नी के द्वारा फोन पर बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेने की सूचना दी गई। काफी समझाने बुझाने के बाद भी वह नहीं मानी। हमने अपने चचेरे भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी लेकिन तब तक वह मोबाइल पुल पर छोड़ बच्चों के साथ नदी में कूद चुकी थी।

New Delhi : आईसीसी ने मार्च के लिए सैमसन और बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ नामित किया

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) (ICC) ने मार्च के लिए सोमवार को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नामों...

Explore our articles