spot_img

Jaipur : जवाहर कला केंद्र स्थापना दिवस समारोहःअभिनेता हर्ष छाया और अभिनेत्री लुबना सलीम ने किया अभिनय

जयपुर : जवाहर कला केंद्र के स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन रविवार को कला प्रेमियों ने केंद्र की ओर से आयोजित हर गतिविधि में हिस्सा लेकर अपना प्यार जाहिर किया। स्टोरी टेलिंग कार्यशाला में स्कूली बच्चे शामिल हुए। ग्राफिक स्टूडियो-2 तक पहुंचे हर शख्स ने मोलेला पोट्री के चाक पर अपना हाथ आजमाया। राज्य फिल्म अभिलेखागार से लायी गयी ऐतिहासिक फिल्में देख लोग रोमांचित हुए। शिल्पग्राम में लगे पुस्तक और हस्तशिल्प मेले में काफी चहल-पहल देखी गयी। केंद्र में मौजूद बहुरूपिया कलाकारों ने सभी को गुदगुदाया। मो. शमीम के निर्देशन में हुए हमारा सर्कस चिल्ड्रन प्ले ने सुबह तो वरिष्ठ नाट्य निर्देशक सलीम आरिफ़ निर्देशित नाटक हमसफ़र ने शाम को यादगार बना दिया।

सुबह रंगायन में दिल्ली मो. शमीम के निर्देशन में पपेट शो हुआ। शमीम को संगीत नाटक अकादमी की ओर से उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है। केंद्र की अति. महानिदेशक प्रियंका जोधावत भी इस दौरान मौजूद रही।

रंगमंच प्रेमियों को शाम का बेसब्री से इंतजार था, सभी में उत्साह था वरिष्ठ नाट्य निर्देशक सलीम आरिफ़ के निर्देशन में होने वाले नाटक हमसफ़र को देखने का। नाटक की परिकल्पना भी सलीम आरिफ़ ने की है। इसके लेखक जावेद सिद्दकी है। बड़ी संख्या में दर्शक नाटक को देखने पहुंचे। आलम यह रहा कि रंगायन के अतिरिक्त कृष्णायन सभागार में भी स्क्रीन पर दर्शकों ने नाटक देखा। हमसफ़र रिश्तों की अहमियत को दर्शाने वाला नाटक है। अभिनेता हर्ष छाया और अभिनेत्री लुबना सलीम ने नाटक में अभिनय किया। दोनों के अभिनय ने दर्शकों को एकटक नाटक देखने को मजबूर कर दिया।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने...

Explore our articles