spot_img

MUMBAI : वर्कआउट के लिए ऑक्सीजन मास्क लगाए अनिल कपूर का वीडियो वायरल

मुम्बई : बॉलीवुड में सदाबहार अभिनेता के रूप में जाने वाले अनिल कपूर हमेशा अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज के युवाओं को अभिनेता अपनी व्यायाम की आदतों से कड़ी टक्कर देते नजर आते हैं। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने जीवन में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं को शेयर करके अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने जिम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

अभिनेता अनिल कपूर फिटनेस फ्रीक हैं। वे हमेशा एक्सरसाइज करते हैं और खुद को फिट रखते हैं। अब हाल ही में उन्होंने ऑक्सीजन मास्क पहनकर ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अनिल कपूर के इस वीडियो पर उनके फैंस ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की लेकिन कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। एक ने लिखा, ‘इतनी ऑक्सीजन की क्या जरूरत है।’ तब दूसरे यूजर ने कहा, ‘यह सब करने की क्या आवश्यकता है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘मैं बिना ऑक्सीजन के 13 किलोमीटर दौड़ सकता हूं।’ अनिल कपूर के इस वीडियो से एक बार फिर उनकी एक्सरसाइज हैबिट्स चर्चाएं हो रही हैं।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles