spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री ने इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस का किया शुभारंभ

New Delhi

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज (रविवार) कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बाघों की स्टेटस रिपोर्ट जारी की और घोषणा की कि देश में इस समय 3167 बाघ हैं।

इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) इन प्रजातियों को शरण देने वाले आसपास के देशों की सदस्यता के साथ दुनिया की सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों, अर्थात- बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता के संरक्षण और रक्षण पर ध्यान केंद्रित करेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने जुलाई 2019 में वैश्विक नेताओं के एलायंस का आह्वान किया था ताकि एशिया में अवैध शिकार और अवैध वन्यजीव व्यापार पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके। प्रधानमंत्री के संदेश को आगे बढ़ाते हुए एलायंस की शुरुआत की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने ‘प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मोदी ने ‘बाघ संरक्षण के लिए अमृतकाल का विजन’, टाइगर रिजर्व के प्रबंधन प्रभावी मूल्यांकन के 5वें चक्र की सारांश रिपोर्ट का विमोचन किया। बाघों की संख्या की घोषणा करते हुए उन्होंने अखिल भारतीय बाघ अनुमान (5वां चक्र) की सारांश रिपोर्ट जारी की। प्रधानमंत्री ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सुबह बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया और संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत की। मोदी ने मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू एलीफेंट कैंप का भी दौरा किया और एलीफेंट कैंप के महावतों और कावड़ियों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री बाघ अभयारण्यों के फील्ड निदेशकों के साथ भी बातचीत की, जिन्होंने हाल ही में संपन्न प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन अभ्यास के 5वें चक्र में सर्वोच्च स्कोर किया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles