spot_img

Jaipur : तीन अज्ञात बदमाशों ने दो कारोबारियों पर गोलीबारी की, नकदी लूटकर फरार

जयपुर : राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र में रविवार को तीन अज्ञात बदमाशों ने दो कारोबारियों पर गोलीबारी की और एक लाख रूपये की नगदी लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि भुसावर-वैर राजमार्ग पर जगजीवन पुर गांव के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धी के कारोबारी विनोद और हरिओम को रोककर उनपर गोलीबारी की ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में पैर में गोली लगने के कारण विनोद घायल हो गया। उन्होंने कहा कि बदमाश कारोबारियों से एक लाख रूपये की नकदी लूट कर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि घायल कारोबारी को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और क्षेत्र में नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Explore our articles