spot_img

New Delhi: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में हल्की बारिश के आसार

New Delhi

नयी दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी (national capital) में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने दिन में शहर में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे के आसपास समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 77 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने रिनिकी भुईयां मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा काे दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुईयां...

Explore our articles