spot_img

Jalna : जालना में रामनवमी के जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

जालना : महाराष्ट्र के जालना जिले में रामनवमी के जुलूस में शामिल दो लोगों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि विष्णु सुपारकर का उन दो लोगों से झगड़ा हो गया, जो बृहस्पतिवार की रात बड़ी सड़क इलाके से गुजर रहे रामनवमी के जुलूस का हिस्सा थे।

सदर बाजार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “सुपारकर को चाकू मारा गया और नजदीकी अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चार अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।”

Washington : ईरान के जवाबी हमले में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 घायल

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) ईरान ने अमेरिका और इजराइली ठिकानों (US and Israeli bases) पर रविवार को सैकड़ों जवाबी हमले किए, जिसमें कुवैत में तैनात...

Explore our articles