spot_img

Rishikesh : सीबीआई ने ऋषिकेश के एम्स में ‘अनियमितताओं’ की जांच की, तलाशी ली

ऋषिकेश : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पूर्व निदेशक रविकांत के कार्यकाल के दौरान की गई नियुक्तियों और खरीद में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में छापेमारी की।

एम्स, ऋषिकेश के विधि अधिकारी प्रदीप पांडे ने कहा कि जांच एजेंसी ने कथित अनियमितताओं से संबंधित अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं, जो उसे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक राजीव चंदोला के नेतृत्व में सीबीआई की एक टीम ने तलाशी ली।

सीबीआई ने अप्रैल 2022 में एम्स, ऋषिकेश में छापेमारी की और पांच लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए।

सीबीआई द्वारा अनियमितताओं की जांच शुरू करने से पहले, सतर्कता विभाग ने भी एम्स, ऋषिकेश के भीतर एक फार्मेसी के लिए उपकरणों की खरीद और जगह के आवंटन को लेकर निविदाओं को प्रदान करने में गड़बड़ी की जांच की थी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles